स्कूलों में सजाया क्रिसमस ट्री और काटा केक
रामपुर । क्रिसमस त्योहार सोमवार को विभिन्न स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्य
रामपुर । क्रिसमस त्योहार सोमवार को विभिन्न स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए और सांताक्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे।
व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल की सिविल लाइन्स शाखा में बच्चों ने सुंदर पोशाकों में कार्यक्रम पेश किया। केक काटा और गीत गाए। सांताक्लॉज ने बच्चों को टाफियां दी। इस मौके पर बबीता, विवेक, बाबर, पूजा, विश्वास, हर्ष, इक्शिता आदि ने सहयोग किया। सैंट पाल्स स्कूल की जूनियर विंग में रंगारंग प्रस्तुतियों ने मन मोहा। एलकेजी के बच्चों ने आया क्रिसमस का त्यौहार खुशियां मनाओ कविता गाई। यूकेजी के बच्चों ने जिंगल बेल जिंगल बेल गीत पर धूम मचाई। प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलने को प्रेरित किया। अध्यापिका आयशा रहमान ने प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला। फिर सांताक्लॉज ने आकर बच्चों को उपहार और मिठाई वितरित किए। प्रधानाचार्य ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। सिटी मान्टेसरी जूनियर हाई स्कूल ज्वालानगर में जीसस क्राइस्ट के सामने बच्चों ने मोमबत्ती जलाई और प्रार्थना की। बच्चों ने अनुपयोगी चीजों से क्रिसमस ट्री सजाया। केक काटा और क्रिसमस गीतों पर नृत्य किया। इस दौरान अरूणा सिंह और प्रदीप श्रीवास्तव ने क्रिसमस पर्व के बारे में बताया। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षण प्रस्तुति दी। संचालन अनामिका शर्मा ने किया। इस अवसर पर अजय सिंह मौर्य, इंद्रेश यादव, निधि चौधरी आदि उपस्थित रहे। सैंट एंथोनी स्कूल में बच्चों ने क्रिसमस की गीतों पर धमाके दार प्रस्तुति दी। इस दौरान कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी कराई गई। वहीं मंगलवार को किडजी पब्लिक स्कूल, आनंद कान्वेंट स्कूल व अन्य स्कूलों में क्रिसमस का कार्यक्रम मनाया जाएगा।
कैरल सिंगिग कर क्रिसमस की बधाई दी
रामपुर : द क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च की मेम्बर ऑफ यूथ फैलोशिप के युवाओं ने सोमवार को क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में कैरल सिंगिग की। सभी ईसाई समुदाय के लोगों के घर-घर गए और उन्हें प्रभु यीशु के जन्म के उपलक्ष्य में बधाई दी। इस दौरान सुंदर गीत भी गाए। नन्हें बच्चे कैनन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर मास्टर महबूब मसीह ने प्रभु यीशु के जीवन के बारे में बताया। अध्यक्ष डेनियल मसीह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एसएम लाल, वाई एल दयाल, एनोज एंथनी लाल, एली,, पीयूष मसीह, बीई ग्रीफिन, पीबी ग्रीफिन, आदि उपस्थित रहे।