शहीदी दिवस पर सजा दीवान
रामपुर। श्री गुरुगोविंद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में दीवान सजाया
रामपुर। श्री गुरुगोविंद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में दीवान सजाया गया। रागी, कवीश्री जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। अटूट लंगर भी बरता गया। मुल्ला खेड़ा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा परिसर में श्रीगुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों एवं माता गूजर कौर जी के शहीदी दिवस मनाया गया। बाबा अजीत सिंह खालसा दल के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य ग्रंथी मलकीत सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब को पालकी में भव्य रूप से सजाकर पंडाल में स्थापित किया। दीवान सजाया गया। रागी जत्था गुरुद्वारे के भाई खजान सिंह, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा उधमसिंहनगर के कथा वाचक भाई सतनाम सिंह एवं यूपी सिख मिशन हापुड़ के भाई प्रभुदियाल सिंह ने कथा के माध्यम से गुरुओं के जीवन पर प्रकाश डाला। पंजाब के भाई केवल सिंह मेहता एवं हापुड़ के भाई देवेन्द्र सिंह ताज के कवीश्री जत्थे ने शबद गायन किया। भाई निर्मल सिंह नूर पंजाब के दाढ़ी जत्थे ने भी शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर अटूट लंगर बरता गया। समागम में बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष करनैल सिंह, राजेन्द्र सिंह, सतनाम सिंह, स्वर्ण सिंह, सुखदेव सिंह, सरदूल सिंह, बलजिन्द्र सिंह, बूटा सिंह, हरभजन सिंह, डा.राणा सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन कश्मीर सिंह ने किया।