विधानसभा अध्यक्ष भी आएंगे
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करने विधानसभा
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करने विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय भी आ रहे हैं। इसके अलावा शुक्रवार को तीन दर्जन मंत्री यहां पहुंच जाएंगे। सुबह से रात तक मंत्रियों के आने का सिलसिला चलेगा। यहां आने वालों में लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, कारागार मंत्री बलराम यादव, भूतत्व एवं खनिज मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, वस्त्र उद्योग मंत्री शिव कुमार बेरिया, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री वसीम अहमद, नगर विकास राज्यमंत्री चितरंजन स्वरुप, पर्यटन राज्यमंत्री मूलचन्द चौहान, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी, महिला कल्याण राज्यमंत्री अरूण कुमार कोरी, जंतु उद्यान राज्यमंत्री शिवप्रताप यादव, राज्यमंत्री वन खेल एवं युवा कल्याण फरीद महफूज किदवई, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ग्रामीण अभियन्त्रण राजेंद्र सिंह राणा, पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ग्राम विकास अरविंद कुमार सिंह गोप, राज्यमंत्री प्राविधिक शिक्षा राम सकल गुर्जर, राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण राममूर्ति सिंह वर्मा,
मंत्री पंचायती राज कैलाश यादव का कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। इसके अलावा अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष शकील अहमद तो बुधवार को ही रामपुर पहुंच गए। महिला कल्याण आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य शफी आजमी, सुहेल अय्यूब, एडिशनल एडवोकेट जनरल जफरयाब जिलानी भी मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) भी शुक्रवार को पहुंचेंगे।