Move to Jagran APP

रन फॉर यूनिटी में भी बिखर गए भाजपाई

रामपुर । रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भले ही भाजपा कार्यकर्ता देश की एकता का संदेश लेकर दौड़े हों, ले

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 11:12 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 11:12 PM (IST)
रन फॉर यूनिटी में भी बिखर गए भाजपाई

रामपुर । रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भले ही भाजपा कार्यकर्ता देश की एकता का संदेश लेकर दौड़े हों, लेकिन खुद एकजुट नहीं हो सके। नतीजतन, सांसद और संगठन के अलग अलग कार्यक्रम हुए। राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में भी गुटबाजी खुलकर सामने आई।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी की ओर से सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया। लिहाजा, पूरे देश में शुक्रवार को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम हुए। इस कार्यक्रम का मकसद देश को एकता और अखंडता का संदेश देना था, किन्तु रामपुर में खुद भाजपाई ही एकजुट नहीं हो सके। पूर्व की भांति एक बार फिर भाजपा में गुटबाजी सामने आई। यहां संगठन और सांसद के अलग अलग कार्यक्रम हुए। वह भी महज आधे घंटे के अंतराल पर। संगठन की ओर से आदर्श रामलीला मैदान में सुबह साढ़े सात बजे रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि सांसद की ओर से आठ बजे रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऐसे में खुद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ हो। इससे पहले गांधी जयंती पर हुए स्वच्छ भारत अभियान में भी भाजपाईयों के दिलों की दूरियां खुलकर सामने आई थी। तब सांसद रेलवे स्टेशन पर झाड़ू लगाकर उस समय निकले, जब भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी स्टेशन पर झाड़ू लगाने पहुंचे थे। वहीं, पूर्व में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में भी गुटबाजी उभरी थी, जब सांसद ने भाजपा उपाध्यक्ष के कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले कार्यकर्ता सम्मेलन किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.