दुर्गा पूजा में झलकी बंगाल की संस्कृति
रामपुर। आदर्श धर्मशाला में बंगाली समाज की ओर से चल रही दुर्गा पूजा में मंगलवार को माता की भक्ति को
रामपुर। आदर्श धर्मशाला में बंगाली समाज की ओर से चल रही दुर्गा पूजा में मंगलवार को माता की भक्ति को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं पारंपरिक अंदाज में देवी पूजा की गई।
श्रीश्री सर्वोजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने सुबह विधि विधान से देवी के छठे स्वरूप को नमन करके आत्मिक शांति व सुख को प्रार्थना की। बाद में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। शाम को अधिवास का विधान निभाया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। अध्यक्ष डा. एसपी अधिकारी ने आभार व्यक्त किया। सुशील सिंह, श्याम प्रसाद दास, एसएन आदित्य, सुष्मिता आदित्य, डॉ. सुकुमार विश्वास, अशोक दास, मीना रॉय, शिव प्रसाद दास, चंदन रॉय, शांतनु, सम्राट मित्रा, डॉ. पलाश मुखर्जी, पिंटू अधिकारी, राजेन्द्र दास, मिथुन दास आदि ने सहयोग किया।
महिलाओं ने वेद यज्ञ में दी आहुतियां
रामपुर : मिस्टन गंज में आर्य समाज की महिलाओं ने वेद यज्ञ किया। इस दौरान महिलाओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर सामाजिक बुराइयों के अंत की प्रार्थना दी। सभी ने चुनौतियों का सामना करने की शक्ति जागृत करने का संकल्प लिया। आचार्य ताराचंद्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। विधि विधान से पूजन सम्पन्न होने के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया। नीना रस्तोगी, प्रज्ञा, प्रीति रस्तोगी, रूबी, शारदा रस्तोगी, दुर्गेश रस्तोगी, निर्मला रस्तोगी, प्रतिभा, साधना, शशि रस्तोगी आदि उपस्थित रही।