शोभायात्रा निकालकर किया मूर्ति विसर्जन
रामपुर । गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ..मोरया रे बप्पा मोरया रे। गणपति देव की शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने खूब रंग गुलाल उड़ाया और भजन गाकर गणेश भगवान का गुणगान किया।
मराठा समाज की ओर से मंगलवार को भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इससे पूर्व शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शंखनाद के साथ शोभा यात्रा मत्तन लाल की धर्मशाला से शुरू हुई। गणेश भगवान की भव्य पालकी सजाई गई। पुष्प वर्षा करते हुए लोग आगे बढ़े। एक दूसरे के गुलाल लगाया और बैंड बाजे के साथ गणपति देव के जयकारे लगाए। मनोहारी भजन भी गाए गए। शोभायात्रा मिस्टन गंज, राजद्वारा होते हुए गांधी समाधि तक पहुंची, फिर यहां से वाहनों द्वारा कोसी तट के लिए रवाना हुए। जहां विधि विधान से विसर्जन पूजन किया गया। वहीं रास्ते में जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान मराठा समाज के तमाम लोग उपस्थित रहे। वहीं पुराना गंज बगिया में चल रहा पूजन भी सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने कोसी तट पर जाकर विसर्जन किया। इस अवसर पर मोहक गर्ग, अनमोल गर्ग, विशाल गर्ग, विकास अग्रवाल, राजा अग्रवाल, सुहानी, शुभ आदि उपस्थित रहे। श्री चित्रगुप्त दुर्गा मंदिर समिति की ओर से खारी कूंआ मंदिर में हवन पूजन करके भगवान गणेश जी का आह्वान किया गया। यजमानों ने आहुतियां देकर समृद्धि, शांति, सौभाग्य, सम्पन्नता, सुख को प्रार्थना की। इसके बाद भण्डारा हुआ। वहीं भजन संध्या में गायकों ने मनोहारी भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। शाम को मूर्ति विसर्जन किया गया। इस अवसर पर अनिल कुमार सक्सेना, शिव औतार सक्सेना, राजेन्द्र स्वरूप भटनागर, राजीव कुमार सक्सेना, अजय सक्सेना, कुलदीप सक्सेना, देवेन्द्र कुमार, विजय सक्सेना, महेन्द्र सक्सेना, मोहन लाल शर्मा, आशु सक्सेना आदि ने सहयोग किया। श्री हरिहर मंदिर में श्री गणेश भक्त मंडल की ओर से गणेश पूजन जारी रहा। पंकज अग्रवाल ने पूजन किया। सुबह को आरती की गई। शाम को भजन संध्या हुई। गायक अमित चंचल ने भजन गाए। घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो भजन पर लोग खूब झूमे। बाद में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सुनील अग्रवाल, अर्पित गुप्ता, आशीष अग्रवाल, रजत, अभि, आलोक, पंकज, नन्नू शर्मा, आशु ठाकुर, गौरव ठाकुर आदि उपस्थित रहे। मां भवानी कमेटी की ओर से चल रहे उत्सव में पंडित अंकुर शर्मा ने पूजन किया। ज्वाला नगर पुरानी कालोनी के शिव मंदिर में चल रहे पूजन में प्रमोद श्रीवास्तव, मोहित तिवारी, अरुण कुमार, मयंक कुमार, संतोष सिंह, छोटू, अनुज सक्सेना आदि रहे।
धूमधाम से निकली गणेश प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा
जयकारों के बीच पीलाखार डाम में किया विजर्सन
संवाद सूत्र, केमरी : नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बाद में गणपति के जयकारों के बीच प्रतिमा का पीलाखार डाम में विसर्जन किया गया।
नगर निवासी राजू रस्तोगी के आवास पर गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में पांच दिन पूर्व गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित किया गया था, जहां प्रतिदिन भजन-कीर्तन चल रहा था। मंगलवार को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के उपलक्ष्य में प्रतिमा का जुलूस विभिन्न मार्गो से होकर रामपुर मार्ग स्थित पीलाखार डाम पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भजन-कीर्तन करती चल रही थीं जबकि युवक डांस करते चल रहे थे। बाद में प्रतिमा को डाम सरोवर में विसर्जन किया गया। इस दौरान पंडित ओमप्रकाश शास्त्री ने हवन-पूजन कराया और प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर कमल सक्सेना, सोनी रस्तोगी, लालाराम, पंकज रस्तोगी, मोहित रस्तोगी, सनी गुप्ता, पंकज यादव, लाखन सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
दढि़याल : क्षेत्र के लाम्बाखेड़ा से ग्रामीणों ने गणेश मूर्ति का विसर्जन कोसी नदी में किया। इससे पूर्व भक्तों ने प्रतिमा को रथ किया। इस मौके पर सैकडों भक्त मौजूद रहे।