Move to Jagran APP

घर-घर तुलसी के पौधे लगाए

By Edited By: Published: Thu, 31 Jul 2014 12:16 AM (IST)Updated: Thu, 31 Jul 2014 12:16 AM (IST)
घर-घर तुलसी के पौधे लगाए

रामपुर। शाहबाद में अखिल विश्व गायत्री परिवार के लोगों ने तीज पर्व पर घर-घर तुलसी के पौधे का रोपण किया। इस दौरान प्रज्ञा मंडल व महिला मंडल का भी गठन किया गया।

loksabha election banner

बुधवार सवेरे जिला समन्वयक मुनीश कुमार के नेतृत्व में गायत्री परिवार के लोग नगर में घर-घर पहुंचे और तीज पर्व पर गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ तुलसी के पौधे का रोपण किया। बाद में ग्राम ढकिया में प्रज्ञा मंडल व महिला मंडल का गठन किया गया। प्रज्ञा मंडल में रामवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह व महिला मंडल में सुशीला देवी, राजवाला, नरानी देवी, प्रेमवती, रामवती को चुना। इस दौरान जिला समन्वयक मुनीश कुमार ने कहा कि ईश्वर ने हमें जो शक्तियां दी हैं। इनका प्रयोग समाज सेवा के लिए होना चाहिए। प्रतिदिन की खबरों को सुनकर पढ़कर हम ये तो कह देते हैं कि गलत हुआ परन्तु कुछ भी सृजनात्मक नहीं करना चाहिए। आज पुन: भारतीय संस्कृति को जागृत करने की आवश्यकता है। इस मौके पर संजीव श्रीवास्तव, श्वाति श्रीवास्तव, गंगा सहाय शर्मा, लक्ष्मी देवी, सोहन सिंह सरपंच, हरप्रसाद, रामवीर सिंह आदि ने सहयोग किया।

मिलक : नगर स्थित किड्स प्राइड एकेडमी में तीज महोत्सव धूमधाम से बच्चों ने मनाया। बच्चों ने सावन के गीतों पर जमकर नृत्य किया। स्कूल में रस्सी डालकर झूला झूले। मेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां बनाई। प्रतियोगिता में विजयी रही नेता, स्वाति गंगवार, प्रियंका अग्रवाल, आकांक्षा एवं अनामिका को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर नरगिस जहां, ईफा नाज, इकरा बेबी, वैशाली, पल्लवी, रश्मि, एकता शर्मा, श्यामा पांडे, अतुल शुक्ला, दिनेश शर्मा मौजूद रहे। अध्यक्षता सौरभ अग्रवाल एवं संचालन सुरेंद्र कुमार सक्सेना ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.