सरिता सिंघल और नीति अग्रवाल बनी तीज क्वीन
रामपुर। तमाम क्लब की ओर से तीज के कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाए गए। लायंस क्लब आफ रामपुर ग्रेटर के तीजोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। इसमें
नीति अग्रवाल को तीज क्वीन का खिताब मिला। प्रथम रनर अप प्रीति गुप्ता और द्वितीय रनर अप रजनी सिंघल चुनी गई। विभा मांगलिक ने सभी का स्वागत किया। सोनल और सपना ने शिव पार्वती की झांकी व नृत्य दिखाया। निशी, प्रीति, कंचन, निर्मल कौर ने धमाकेदार नृत्य पेश किया। विनीता, मंजू, रिचा, मोहिनी, रजनी, सरिता कक्कड़, सरिता विश्नोई ने गीत गाए। अनीता अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नीरज अग्रवाल, दीपा, अंजू, शम्मी, सोनी, रागिनी, रमा, अलका जैन आदि उपस्थित रही। श्री हरि शिशु निकेतन पीपल टोला में कुमार तनय वैश्य महिला संगठन की ओर से तीज उत्सव मनाया गया। भगवान कार्तिकेय को वंदन के बाद मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। अध्यक्षता सुनीता गुप्ता और प्रतिमा गुप्ता तथा संचालन भावना गुप्ता ने किया। उधर सिविल लाइन्स में हुए गायत्री परिवार महिला मंडल के कार्यक्रम में सरिता सिंघल को तीज क्वीन चुना गया। महिलाओं ने गायत्री मंत्र का जाप किया और मंगल गीत गाए। कमलेश गुप्ता, मीना शर्मा समेत तमाम महिलाए उपस्थित रही।