Move to Jagran APP

निकलो घर से, आज रच दो इतिहास

'राणा बेनी माधव, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जैसी शख्सियतों की कर्मस्थली,गंगा और सई के बहते प्रवाह

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Feb 2017 11:27 PM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 11:27 PM (IST)
निकलो घर से, आज रच दो इतिहास
निकलो घर से, आज रच दो इतिहास

'राणा बेनी माधव, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जैसी शख्सियतों की कर्मस्थली,गंगा और सई के बहते प्रवाह के बीच बसा रायबरेली का नाम राष्ट्रीय राजनीति के नक्शे में भी स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। गांधी परिवार की सियासत का केंद्र रहे इस जिले से ही वर्तमान समय में सोनिया गांधी सांसद हैं। अन्य चुनावों की तरह इस चुनाव में भी कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियों ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। सभी दलों की निगाहें गुरुवार को जिले में होने वाले मतदान पर लगीं हैं।'

loksabha election banner

-----------------------

-जिले की छह विधानसभाओं के 19 लाख 80 हजार 362 मतदाता आज करेंगे मतदान वोट करने को तैयार

-मतदान के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 2073 बूथ सुरक्षा बल के हवाले

'जागरण संवाददाता,रायबरेली: प्रचार थम चुका है, प्रत्याशियों के तरकश से सभी सियासी तीर छोड़े जा चुके हैं। दावे-वादे की फेहरिस्त भी आपके (मतदाताओं) सामने हैं। अब आप ही प्रत्याशियों के भाग्य विधाता हैं। आपका एक वोट ही क्षेत्र का विकास व प्रदेश का हित तय करेगा। अबकी इतिहास रचने में चूके नहीं, गुरुवार को घर से निकले और पहला काम वोट डालने का काम करें।

जिले में इस बार 19 लाख 80 हजार 362 मतदाता जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए मतदान करेंगे। चुनावी रणक्षेत्र में 75 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।

रायबरेली सदर सीट: यहां से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस से विधायक अखिलेश ¨सह की पुत्री अदिती ¨सह, भाजपा से अनीता श्रीवास्तव व बसपा से मो. शहबाज खां, रालोद से भारती पांडेय के अलावा नौ अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले की छह सीटों में केवल इस सीट पर सबसे अधिक चार महिला प्रत्याशी हैं। इस सीट पर तीन लाख 50 हजार 868 मतदाता हैं।

सरेनी विधानसभा सीट: 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस से अशोक ¨सह, भाजपा से धीरेंद्र ¨सह, सपा से विधायक देवेंद्र प्रताप ¨सह व बसपा से ठाकुर प्रसाद यादव एक दूसरे से मुकाबला कर रहे हैं। इस सीट पर आठ अन्य प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सरेनी में तीन लाख 50 हजार मतदाता 151 मतदाता हैं।

बछरावां सीट: यहां से 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। रालोद से विधायक राम लाल अकेला, कांग्रेस से साहब शरण, भाजपा से प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश रावत व बसपा से श्याम सुंदर भारती मैदान में हैं। साथ ही 10 अन्य प्रत्याशी चुनाव में लड़ रहे हैं। इस सीट पर तीन लाख 12 हजार 397 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

ऊंचाहार सीट::12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं इसमें सपा से कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय, कांग्रेस से पूर्व विधायक अजय पाल ¨सह, भाजपा से स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र उत्कृष्ट मौर्य, बसपा से विवेक ¨सह एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं वहीं आठ अन्य प्रत्याशी भी चुनावी समर में भाग्य आजमा रहे हैं। इस सीट पर तीन लाख 24 हजार 715 मतदाता वोट करने को तैयार हैं।

सलोन सीट: यहां से 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी दल बहादुर कोरी, कांग्रेस से सुरेश चौधरी, बसपा से बृजलाल पासी चुनाव में हैं। इस सीट पर 3 लाख 39 हजार 813 मतदाता हैं।

हरचंदपुर सीट: 14 प्रत्याशी मैदान में हैं, मुख्य रूप से भाजपा से पूर्व मंत्री शिव गणेश लोधी की बहू कंचन लोधी, कांग्रेस से एमएलसी दिनेश ¨सह के भाई राकेश ¨सह, बसपा से मनीष ¨सह हैं। 11 अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं। इस सीट पर 3 लाख 2 हजार 418 मतदाता हैं।

मतदाताओं पर नजर

विधानसभा पुरुष महिला युवा

बछरावां 166469 146172 3895

हरचंदपुर 161067 142457 5702

सदर 183862 167220 9311

सरेनी 186874 164247 4094

ऊंचाहार 172034 152967 5027

सलोन 181552 158292 4794

कुल मतदाता : 19 लाख 80 हजार 362

2012 के मतदान का प्रतिशत

विधानसभा वोट प्रतिशत

बछरावां 62.54 फीसद

हरचंदपुर 60.33 फीसद

सदर 60.85 फीसद

सरेनी 59.16 फीसद

ऊंचाहार 65.4 फीसद

सलोन 56.04 फीसद

मतदान कार्मिक

सेक्टर मजिस्ट्रेट- 159

जोनल मजिस्ट्रेट- 18

पीठासीन अधिकारी- 2073

पो¨लग बूथ- 2073

कुल मतदान कार्मिक- 9871


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.