जीएसटी के विरोध में 30 को बंदी
जागरण संवाददाता, रायबरेली : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं श्याम बिहारी मिश्
जागरण संवाददाता, रायबरेली : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं श्याम बिहारी मिश्रा के आह्वान पर आगामी 30 जून दिन शुक्रवार को गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के विरोध में भारत बंद रहेगा। उप्र उद्योग व्यापार मंडल की कानपुर में हुई प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की
व्यापारियों की कमर तोड़ने वाली जीएसटी में सुधार किए बिना लागू होने की दशा में व्यापारी आगामी 30 जून को सम्पूर्ण भारत का समस्त कारोबार बंद कर अपना विरोध दर्ज करेगा।
व्यापार मंडल रायबरेली के जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने बताया की दुनियां के जिन भी देशो में जीएसटी लागू है में अधिकतम कर का प्रतिशत 16 है यदि वर्तमान प्रारूप में जीएसटी लागू होता है तो जीएसटी के माध्यम से व्यापारियों से सर्वाधिक कर वसूलने वाला देश बनेगा भारत। उन्होंने कहा की व्यापारियों का दल कहे जाने वाली भाजपा सरकार ने व्यापारियों की कमर तोड़ने का काम किया है। भाजपा ने व्यापारी हितैषी होने का ढोंग मात्र रचा है। वास्तविकता में व्यापारियों का सर्वाधिक उत्पीड़न भाजपाई कार्यकाल में ही हो रहा। सर्वाधिक कर के जीएसटी प्रारूप का व्यापारी विरोध करता है व आगामी 30 जून को भारत बंद सफल बनाकर मोदी सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों का विरोध दर्ज कराएगा।
इस मौके पर घोसियाना व्यापार मंडल अध्यक्ष अब्दुल वाहिद घोसी, सतीश चंद्र वर्मा, जीतेन्द्र ¨सह, सत्रोहन सोनकर आदि मौजूद रहे।