कारखाना कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
संवादसूत्र, लालगंज: आधुनिक रेलकोच कारखाना लालगंज के कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर गेट पर एकत्र ह
संवादसूत्र, लालगंज: आधुनिक रेलकोच कारखाना लालगंज के कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर गेट पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया। आरसीएफ मेंस यूनियन एवं आरसीएफ मेंस कांग्रेस के बैनर तले एकत्र कर्मचारियों ने रेलवे बोर्ड द्वारा 30 जनवरी 2017 को जारी उस पत्र का विरोध किया है। इसमें उल्लेख किया गया है कि सेफ्टी कैटेगरी के सुपरवाइजर, ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी नहीं रह सकते हैं। मेंस यूनियन के कार्यवाहक महामंत्री ऋतुराज शुक्ला और मेंस कांग्रेस के महामंत्री नैब ¨सह ने इस आदेश को मनमानी एवं तानाशाही भरा बताते हुए ग्रुप सी के उच्च वेतनमान कर्मचारियों के ग्रुप बी को राजपत्रित दर्जा दिए जाने, ग्रेड पे 4600 के स्थान पर 4800 किए जाने, बेंच मार्किंग समाप्त किए जाने आदि की मांग की। दोनों नेताओं ने इंसेटिव दिए जाने, विकल्प के तहत आए सभी कर्मचारियों के तीन एडवांस इंक्रीमेंट दिए जाने, केंद्रीय विद्यालय में इंटरमीडिएट तक कक्षाएं चलवाए जाने, कैडर बढ़ाने, केंद्रीयकृत आरओ लगवाने जैसी मांगे भी उठाई गयी। राकेश तिवारी, मनोज ओझा, शमीम हुसैन, अनुपम मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, जितेंद्र, अर¨वद आदि मौजूद रहे।