Move to Jagran APP

योगी के एक्शन से पालिका में भी मची हलचल

रायबरेली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने का फरमान क्या जारी किया पूरा प्

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 11:41 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 11:41 PM (IST)
योगी के एक्शन से पालिका में भी मची हलचल

रायबरेली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने का फरमान क्या जारी किया पूरा प्रशासन एक पैर पर खड़ हो गया है। इन फाइलों को खंगाला जा रहा है जो बिना मानक के रुपयों के खेल के चलते बंद पड़ी थी। शहर में धड़ल्ले से पशुओं का कटान हो रहा था तथा जगह-जगह मांस की दुकाने थी। नगरपालिका पर जब प्रशासन ने सख्ती तो उसके पुराने बही खाते खुल गए। शहर में 20 लोग बिना किसी मानक के पशुओं का कटान कर रहे थे। इनके पास लाइसेंस तो था लेकिन वह मानक का पालन नहीं करते थे। ऐसे में सभी के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।

loksabha election banner

जिले में अवैध रूप से प्रशासन की नाक की नीचे पशुओं का वध किया जाता रहा है। एक तरफ पशु तस्कर पशुओं की अवैध आपूर्ति में लगे रहे तो दूसरी ओर अवैध रूप से खेत में तथा नदी तट पर पशुओं का कत्ल किया जाता रहा है। प्रशासन सालों से अंजान बना रहा। सब कभ किसी अधिकारी से पूछा गया तो जवाब मिलता था कि जिले में ऐसा कहीं नहीं हो रहा है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद सारी कलई खुलकर सामने आने लगी है। प्रशासन को भी आदेश जारी करना पड़ा कि अवैध पशुओं का कत्ल बंद हो तथा अवैध बूचड़खानों को ढूंढ निकाला जाए। प्रशासन की सख्ती के बाद नगर पालिका प्रशासन भी जाग गया है नगर पालिका थी जिसका कहना था कि कहीं कोई अवैध रूप से पशुओं का कटान व मांस की बिक्री नहीं हो रही है। निजाम बदलते ही नगर पालिका ने भी अवैध पशु कत्ल खाने निकाल लिए हैं।

बहराना व डबल फाटक के पास स्लाटर हाउस

नगर पालिका के दिशा निर्देश में शहर में कई साल पहले बहराना व डबल फाटक के पास स्लाटर हाउस बनवाया गया था। देखरेख न होने से इसका भवन जर्जर हो गया है। हाल यह कि खुले में पशुओं का कटान होता है। शासन को उस बारे में अवगत कराया गया लेकिन बजट नहीं मिल सका है।

क्या कहते अधिकारी

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी एसके गौतम ने बताया कि 20 लोगों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। यह लोग लाइसेंस के बाद मानक की अनदेखी कर पशुओं की कटान व मांस बेंच रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.