Move to Jagran APP

बिचौलियों के हाथ धान बेंच रहे किसान, केंद्र बंद

परशदेपुर :विकास खंड डीह के साधन सहकारी समिति खेतौधन में अभी धान की तौल शुरु नहीं हुई है। किसान बिचौल

By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 11:29 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 11:29 PM (IST)
बिचौलियों के हाथ धान बेंच रहे किसान, केंद्र बंद

परशदेपुर :विकास खंड डीह के साधन सहकारी समिति खेतौधन में अभी धान की तौल शुरु नहीं हुई है। किसान बिचौलियों के हाथ औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि कांटा पर तो खरीद नहीं पर दूसरे जगह पर खरीद हो रही है। खेतौधन कांटा केंद्र शो पीस बना हुआ है। अटावां गांव के किसान रजवंत ¨सह, जसवंत ¨सह, भूप ¨सह, समर बहादुर ¨सह ने बताया कि जब कांटे पर जाते है तो वहां हमेशा ताला बंद रहता है, चौकीदार मिलता है तो वह बताता हैं कि सचिव की तबियत खराब है। जब सही होंगे तो धान की तौल होगी।किसानों ने बताया कि इसकी शिकायत सलोन उपजिलाधिकारी से भी किया गया फर कांटा अभी तक शुरू नहीं हुआ। इस कांटे पर लगभग 15 गांवों के किसानों का धान तौल के लिए आता है। कांटे पर तौल न होने से किसान पूरी तरह परेशान हो गए हैं। किसानों का धान खरीदने के लिए लगाए गए कांटे धरातल पर शो पीस बने हुए हैं। अभी तक क्रय केंद्र पर एक भी तोला धान खरीदा नहीं गया है। लोग बताते हैं कि कागज पर तौल शुरु हो गयी है।नोटबंदी होने के कारण किसानों का धान बाजार में कौड़ी के भाव बिक रहा है।वहीं कांटा क्रय केंद्रों के इंचार्ज कह रहे है कि अभी तक विभाग ने मील अटैचमेंट नहीं किया है इसलिए धान की तौल नहीं हो रही है।

loksabha election banner

नोटबंदी के कारण सस्ते दाम पर बिक रहा धान

नोटबंदी का असर किसानों पर भी पड रहा है। मंसूरी धान बाजार में 13 रुपए किलोग्राम तक बिकता था पर नोटबंद होने के कारण 11 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है। धान बाजार में औने-पौने दाम पर खरीदा जा रहा है।गेह ं के बुवाई का समय है और किसान पूरी तरह परेशान है।किसानों ने बताया कि यह सब नोट बंदी के कारण हो रहा है। किसानों ने बताया अगर सरकारी कांटो पर तौल शुरु हो जाए तो परेशानी कम हो जाए पर अभी तक कांटो पर तौल नहीं हो रही है।

साहब बोले

सलोन उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी कांटो पर धान तौल कराने का आदेश दिया गया है।जिन कांटो पर तौल नहीं हो रही है। जांचकर कार्यवाही की जायेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.