धूमधाम से निकलेगी श्री चित्रगुप्त शोभा यात्रा
रायबरेली : चित्रांश महासभा द्वारा 2 नवंबर को भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभा यात्रा निकाली जाएगी
By Edited By: Published: Thu, 27 Oct 2016 09:41 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 09:41 PM (IST)
रायबरेली : चित्रांश महासभा द्वारा 2 नवंबर को भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर हाथी, रथ, घोड़े से रथयात्रा निकाली जाएगी जो आकर्षण का केंद्र रहेगी।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव व महासचिव कमल श्रीवास्तव ने बताया कि 2007 से हर साल यह यात्रा निकाली जाती है। शोभा यात्रा का शहर में भ्रमण होगा। स्वागत के लिए 31 तोरण द्वार बनाए गए हैं। इस मौके पर भव्य संगीतमय आरती होगी। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं व विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें