एक नजर
डलमऊ : कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल संदेश यात्रा का डलमऊ पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत
डलमऊ : कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल संदेश यात्रा का डलमऊ पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। मुराई बाग चौराहे के समीप संदेश यात्रा एक सभा में परिवर्तित हो गई। इस अवसर पर रवींद्र ¨सह डलमऊ ब्लाक अध्यक्ष अशोक ¨सह, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष गुरुशरण ¨सह बख्शी आदि रहे।
प्रतिभाग किया
डलमऊ : मुराई बाग कस्बा स्थित न्यू आदर्श इंटर कॉलेज में गुरुवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आभा, अंजली, पूजा, स्वाती के ग्रुप को प्रथम स्थान व देवेदिता, आरती अवस्थी, अनीता, सिमरन के ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा।
महत्व को किया अंगीकार
रायबरेली : न्यूक्लियर कारपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता केबी सिन्हा राजकीय बालिका इंटर कालेज में हुई। इसमें 250 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कालेज की प्रवक्ता निधि चौरसिया ने कहा कि परमाणु ऊर्जा की भ्रांति दूर करना बेहद जरूरी है। प्रतियोगिता में कक्षा 11 की हसीना को प्रथम स्थान मिला। वहीं कक्षा 12 की साक्षी दूसरे व कक्षा दस की कोमल तीसरे स्थान पर रही। सामाजिक कार्यकर्ता अश्वनी कुमार रंजन से पुरस्कार वितरित किए।
किया विरोध
रायबरेली : बीएसएनएल यूनियन के बैनर तले दूरसंचार कर्मचारियों ने जिला प्रबंधक दूरसंचार कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारी नेता आरपी चौधरी ने सरकार विरोधी नीतियों के बारे में जानकारी दी। जिला सचिव महेश कुमार ने कहा कि आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
एक लीटर मिलेगा केरोसिन
सलोन :तहसील क्षेत्र के समस्त राशन कार्ड धारकों को अक्टूबर माह में सिर्फ एक लीटर केरोसिन का तेल मिलेगा । शासन द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद गैर जनपद अमेठी से केरोसिन के आवंटन में लगभग पचास प्रतिशत की कटौती की गई है। सलोन तहसील क्षेत्र को सितंबर माह में केरोसिन का आवंटन 340401 लीटर किया गया था।जिसे अक्टूबर माह में 172691 लीटर केरोसिन का आवंटन किया गया है।
आरडीए सचिव तलब
रायबरेली : आरडीए के सचिव त्रिलोकी नाथ को प्लाट आवंटन में परिवादी के साथ जानबूझ कर धोखाधड़ी का आरोप प्रथम ²ष्टया सही पाए जाने पर न्यायालय में तलब किया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट परितोष श्रेष्ठ ने अगली पेशी 24 नवम्बर नियत की है।
परिवादी अजय कुमार निवासी अमृत नगर ने न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर बताया कि उन्होंने पत्नी लक्ष्मी खरे के नाम एकता विहार कालोनी मे 64000 रूपए पेशगी देकर प्लाट का आवंटन कराया था। उसके बाद 7 लाख 24 हजार 80 रुपए जमा किया। आवंटन से इंकार करने पर उपभोक्ता फोरम मे वाद किया। उपभोक्ता फोरम के आदेश के बावजूद आरडीए ने आवंटन नहीं किया और झूठे तथ्यों पर अपील राज्य फोरम मे दाखिल कर दी। परिवादी ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने आरडीए के सचिव को तलब किया है।