बेहतर प्रदर्शन करने पर खिलाड़ी को किया सम्मानित
रायबरेली : नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित सीनियर बालिका खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें ज
रायबरेली : नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित सीनियर बालिका खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें जिले की खिलाड़ी काजल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका और बालक खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाडियों का रेलवे स्टेशन जाते समय स्वागत किया गया।
11 नवंबर से 15 नवंबर तक आजमगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय जूनियर बालिका और बालक खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाडिय़ों का स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन परिसर में बालिका में विनीता यादव, पूनम यादव, बालक में सचिन ¨सह का सभी ने उत्साहवर्धन किया। जिला खो-खो संघ अध्यक्ष शशिकांत शर्मा व सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला ने कहा कि मेहनत और लक्ष्य को कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है। इस मौके पर डॉ विवेकानंद त्रिपाठी, शिवशरण ¨सह, राघवेंद्र यादव, रत्ना मिश्रा, सत्य प्रकाश तिवारी, ईश्वरदीन समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।