Move to Jagran APP

प्रियंका जल्द संभालेंगी प्रचार की कमान- शीला

रायबरेली: कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी शीला दीक्षित ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रियंका

By Edited By: Published: Tue, 30 Aug 2016 11:35 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 11:35 PM (IST)
प्रियंका जल्द संभालेंगी प्रचार की कमान- शीला

रायबरेली: कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी शीला दीक्षित ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। इसके लिए कांग्रेस को मजबूती के साथ खड़ा कर रहे नेता उनसे गुजारिश करेंगे। यूपी चुनाव प्रचार प्रभारी सांसद डा संजय ¨सह ने कार्यकर्ताओं से प्रियंका के चुनाव प्रचार करने की बात कही।

loksabha election banner

27 साल यूपी बेहाल यात्रा के दौरान रिफार्म क्लब में आयोजित सम्मेलन में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आयी तो दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी। देश को चार प्रधानमंत्री देने वाले प्रांत का गर्व से नाम लेने वाले लोग आज भय के माहौल में जी रहे हैं। बिजली, पानी और सड़क बदहाल है। जो अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं, वे गैर प्रांतों में नौकरी खोजकर निकल जाते हैं। पिछले 27 सालों में गैर कांग्रेस दलों ने जो अराजकता फैलाई, उससे जनता ऊब चुकी है। आम जनमानस अब कांग्रेस को ही विकल्प के रूप में देख रहा है। प्रचार प्रभारी डा संजय ¨सह ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी के निधन पर कांग्रेस पार्टी ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी से राजनीति में आने की गुजारिश की थी। कई वर्षाें तक वे राजनीति से दूर रही लेकिन जब वक्त आया तो उन्होंने कांग्रेस को मजबूती के साथ खड़ा किया। ठीक वैसे ही प्रियंका गांधी भी यूपी की बदहाली दूर करने के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। उनसे हम गुजारिश करेंगे, उसी तरह जैसे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से की थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि सोनिया गांधी ने यूपी को सुधारने का संकल्प लिया है। इसीलिए दिल्ली से दोबारा शीला दीक्षित को वापस यूपी बुलाया है। शीला दीक्षित ने पहले दिल्ली सुधारी, अब यूपी की तकदीर बदलेंगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि कांग्रेस की यात्रा का माखौल उड़ाने वालों की नींदे उड़ गई हैं। जनता का अपार जनसमर्थन ये दर्शाता है कि अब सत्ता की कमान कांग्रेस ही संभालेगी। सम्मेलन में सदर विधानसभा से संभावित प्रत्याशी अदिति ¨सह को कांग्रेस के आला नेताओं ने सबसे ज्यादा तवज्जो दी। सांसद प्रतिनिधि राष्ट्रीय सचिव केएल शर्मा, जफर अली नकवी, भगौती प्रसाद, जिप अध्यक्ष अवधेश ¨सह, एमएलसी दिनेश प्रताप ¨सह, पूर्व विधायक व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके पूर्व यात्रा का चुरुवा बार्डर पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। विभिन्न रास्तों से गुजरी यात्रा का जगह -जगह लोगों ने स्वागत किया। उत्तर प्रदेश उद्वोग व्यापार मंडल ने शहीद लालचंद्र स्वर्णकार चौक पर जिलाध्यक्ष आशीष दिवेदी की अगुवाई में स्वागत किया। यहां पर मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी शीला दीक्षित समेत सभी नेताओं ने लालचंद्र की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.