गुरुबक्शगंज में सेल्समैन से ढाई लाख की लूट
रायबरेली: गुरुबक्शगंज से रायबरेली लौट रहे म¨हद्रा कंपनी के सेल्समैन से बदमाशों ने ढाई लाख रुपए लूट ल
रायबरेली: गुरुबक्शगंज से रायबरेली लौट रहे म¨हद्रा कंपनी के सेल्समैन से बदमाशों ने ढाई लाख रुपए लूट लिए। पुलिस तहकीकात में जुट गई है।
शहर के तिलक नगर निवासी अर¨वद तिवारी म¨हद्रा कंपनी में सेल्समैन है। गुरुवार की रात सात बजे अर¨वद क्षेत्र से वसूली करके वापस लौट रहे थे। गुरुबक्शगंज के निकट बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बैग छीनने लगे। अर¨वद ने विरोध किया तो बदमाशों ने असलहा लगा दिया। इस पर उन्होंने रुपयों से भरा बैग बदमाशों के हवाले कर दिया। बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। अर¨वद ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना के लगभग आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अर¨वद ने बताया कि उनके बैग में वसूली के 2.60 लाख रुपए थे। एसपी एचएन ¨सह ने बताया कि लूट की सूचना मिली है। तहकीकात कर वारदात की सुरागकशी की जा रही है।