जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी
रायबरेली : विधानसभा चुनाव से पहले वोट बैंक को साधने की गणित लगनी शुरू हो गई है। इसी के चलते मौर्य,
रायबरेली : विधानसभा चुनाव से पहले वोट बैंक को साधने की गणित लगनी शुरू हो गई है। इसी के चलते मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी महासभा ने राजनीति ने अधिक से अधिक की बात उठाई है। समाजिक महासभा में मुख्य रूप से सदर क्षेत्र से राधेश्याम मौर्य को सपा से टिकट दिलाने के लिए दमदारी दिखाई गई। आरोप लगाया गया कि सपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य को धमकी दे रहे हैं जिसकी जांच होनी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रुस्तमपुर प्रदीप मौर्य ने की। नंद लाल मौर्य ने कहा कि उनके समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। लेकिन सामंतवादी मानसिकता के लोग समाज को समुचित भागीदारी नहीं दे रहे हैं। अवधेश मौर्य ने कहा कि मौर्य, कुशवाहा, शाक्य व सैनी समाज की पिछड़ा वर्ग में संख्या सबसे अधिक है। इस कारण भागीदारी भी अधिक मिलनी चाहिए। बृज बिहारी कुशवाहा ने कहा कि सपा राधेश्याम मौर्य को सदर विधानसभा से टिकट दे। राम किशोर मार्य व लालता प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य को टिकट नहीं दिलाना चाहते इस कारण उन्हें धमकी दे रहे हैं। यदि मामले की जांच न हुई तो सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर चंद्र किशोर मौर्य, राम सुख मौर्य, नंदलाल मौर्य, संकठा प्रसाद सैनी, सीपी ¨सह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।