राहुल के क्षेत्र में स्मृति का गांधी-नेहरू परिवार पर निशाना
रायबरेली: मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के क्षेत्र में ग
रायबरेली: मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के क्षेत्र में गांधी-नेहरू परिवार पर निशाना साधा। अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन कस्बे में उन्होंने कहा कि 60 साल सत्तासीन रहने के बावजूद कांग्रेस अमेठी और रायबरेली की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं कर पायी। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की विकास परक सोच सही मायनों में फलीभूत हो रही है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में स्मृति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दिन प्रतिदिन विकास के नए आयामों को हासिल कर रहा है। प्रधानमंत्री जन धन योजना, स्टार्टअप, स्टैंडअप योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता को मिलने लगा है। एक करोड़ लोगों ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर गैस सब्सिडी छोड़ दी। देश विकास की राह पर आगे बढ रहा, देश बदल रहा है। अमेठी से लगाव पर बोली, दो साल पहले वह चुनाव लड़ने आईं। तब उन्हें स्मृति के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब उन्हें दीदी उपनाम से पुकारा जाता है और ये नाम उन्हें अमेठी की जनता ने दिया है। यही अपनेपन का अहसास उन्हें बार-बार अमेठी खींच लाता है। उन्होंने कहा कि उनके लोकसभा चुनाव लड़ने से राहुल गांधी की जीत का अंतर 80 फीसदी कम हो गया। यहां परिवार की राजनीति हो रही है, इससे अमेठी का भला नहीं होने वाला।
स्मृति ने सलोन बस स्टाप के निकट विश्रामालय का लोकार्पण किया। सभा में कार्यकर्ताओं से कहा कि रायबरेली और अमेठी में ऐसे स्थान चिन्हित करें, जहां विश्रामालयों की आवश्यकता है। केंद्र की मदद से उनकी स्थापना कराई जाएगी। पेयजल को लेकर कहा कि स्थानीय संगठन द्वारा चुने गए 260 राजस्व गांवों में 360 हैंडपंप लगने हैं। जिनको आवश्यकता है, वे संगठन के जिलाध्यक्ष से संपर्क करें और हैंडपंप लगने के बाद फीडबैक भी दें। सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने किया। संचालन जिला मंत्री अंजनी साहू ने किया। सभा में अजय अग्रवाल, मनोज कांत मिश्र, कपिल दीक्षित, दलबहादुर कोरी, आजाद ¨सह, राजबहादुर सिहं आदि थे।