43 डिग्री तापमान के बीच गर्मी का कहर
रायबरेली : रिकार्ड तोड़ गर्मी के बीच अप्रैल माह का अंतिम दिन 43 डिग्री के तापमान के साथ खत्म हुआ। इ
रायबरेली : रिकार्ड तोड़ गर्मी के बीच अप्रैल माह का अंतिम दिन 43 डिग्री के तापमान के साथ खत्म हुआ। इस माह जमकर गर्मी पड़ी और लोगों को मई-जून के तपन सहनी पड़ी। मई में क्या हाल होगा इसे लेकर लोगों के बीच कशमकश चल रही है।
शनिवार को सुबह हल्की बदली रही लेकिन 6 बजे के बाद मौसम साफ हो गया और उसी के साथ सूर्य देव के तल्ख तेवर सामने आ गए। कड़ी धूप ने लोगों को पसीने से तर कर दिया। दोपहर के समय धुंध रहने से उमस बढ़ गई और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने से लोगों को रात में हल्की राहत मिली। गर्मी के कारण दोपहर के समय लोग कहीं भी जाने से कतरते दिखे। जो धूप में निकले तो उन्होंने चेहरे व सिर को ढकना मुनासिब समझा। इस बार 30 अप्रैल को 7 डिग्री अधिक तापमान रही जबकि पिछले साल अधिकतम तापमान 36 डिग्री था वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री था। सामान्य तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 39 डिग्री होना चाहिए।
बढ़ रहे रोग, लोग परेशान
गर्मी के कारण रोगों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। उस मौसम में बासी भोजन बेहद खतरनाक है। सुबह का खाना कतई शाम को न खाया जाए। ऐसा होने से उल्टी, दस्त की शिकायत हो रही है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा, बीरबल ने बताया कि लोग गर्मी से निजात पाने के लिए धूप में कम निकले। फ्रिज का ठंडा पानी धूप से आकर न पिया जाए। तरल पदार्थ तथा स्लाद का उपयोग किया जाए। डीहाइड्रेशन की शिकायत होने पर तत्काल चिकित्लक से सलाह ली जाए।