शव मिलने से हड़कंप, मिले चोट के निशान
लालगंज, संवाद सहयोगी : लालगंज-रायबरेली मुख्य मार्ग पर ऐहार के निकट एक सप्ताह पहले मिले शव की अभी शिन
लालगंज, संवाद सहयोगी : लालगंज-रायबरेली मुख्य मार्ग पर ऐहार के निकट एक सप्ताह पहले मिले शव की अभी शिनाख्त नहीं पाई थी। वहीं इसी मार्ग पर रेलकोच कारखाने के निकट एक अन्य व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। संदिग्ध हालात में मिले शव के चेहरे पर चोट के निशान और पूरे शव पर फफोले पड़े थे। बदबू आने के चलते शव कई दिन का लग रहा था।
सोमवार रात दस बजे के करीब रेलकोच कारखाना लालगंज की चहार दीवारी के निकट से निकली बन्नामऊ अल्पिका की पुलिया के पास करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों मे शव पड़ा मिला। युवक के शरीर पर चेकदार शर्ट व लोवर पहन रखा था। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे व आंखों मे सूजन थी। साथ ही
चेहरे व शरीर पर फफोले भी पडे थे। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। इससे उसके कई दिनों से पड़े होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। एसआई जगदीश चंद्रा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम ²ष्ट्या मृतक व्यकित विक्षिप्त लग रहा है। दुर्घटना के चलते चेहरे पर चोट आ गयी होगी। भीषण गर्मी के चलते शरीर फूल गया होगा व छाले पड़ गए होंगे।
कोतवाल धनंजय ¨सह ने बताया कि एक सप्ताह पहले ऐहार मे मिले शव की आयी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी मृत्यु फेफड़ों मे इंफेक्शन के चलते हुई थी। सोमवार की रात मिले व्यक्ति की मृत्यु के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। वहीं मृतक युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।