आज आएंगी प्रियंका, 28 को आएंगी सोनिया
रायबरेली, जागरण, संवाददाता : मां के संसदीय क्षेत्र की हकीकत देखने के लिए प्रियंका गांधी आज रायबरे
रायबरेली, जागरण, संवाददाता :
मां के संसदीय क्षेत्र की हकीकत देखने के लिए प्रियंका गांधी आज रायबरेली आ रही है। वहीं अगले दिन (गुरुवार) को संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी का दौरा लगा हुआ है। बुधवार को प्रियंका गांधी सरेनी विधान सभा क्षेत्र का दौरा करेंगी। इसके बाद ऊंचाहार विकास क्षेत्र में सभा का आयोजन होगा। इसके बाद कांगेस के भुएमऊ स्थित गेस्ट हाउस आएंगी। गुरुवार को सांसद सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र आएंगी और अनुश्रवण समिति की बैठक में शामिल होने के बाद उसी दिन शाम को दिल्ली लौट जाएंगी।
कांगेस के जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि प्रियंका 27 को सुबह सीधे सरेनी विधान सभा क्षेत्र का दौरा करेंगी। इसके बाद ऊंचाहार विधान सभा में सभा का आयोजन किया जाएगा। भ्रमण और सभा के बाद प्रियंका गांधी शाम को भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेगी। भुएमऊ गेस्ट हाउस में शाम को संगठन के पदाधिकारियों व प्रतिनिधि मंडलों से मिलेंगी। जिले की सांसद सोनिया गांधी 28 को जिले आ रही है। वह अनुश्रवण समिति की कलेक्ट्रेट में होने वाली बैठक में शामिल होंगी। इसके बाद सांसद शहर घोसियाना में बन रहे राजीव आवास देखने जा सकती है। कैनालरोड के सिटी रिसोर्स सेंटर सहित अन्य कई जगह जाने की आशंका है। प्रियंका गांधी 28 को मां सोनिया के साथ सभी कार्यक्रमों में शामिल रहेंगी। संगठन के लोग आगमन की तैयारी में लगे हैं।