मतदाता सूची प्रमाणीकरण अभियान रहेगा जारी
रायबरेली, जागरण संवाददाता : प्रदेश सरकार ने पंचायतों के चुनाव समय पर कराने की तैयारी शुरु कर दी है।
रायबरेली, जागरण संवाददाता : प्रदेश सरकार ने पंचायतों के चुनाव समय पर कराने की तैयारी शुरु कर दी है। 18 जुलाई तक मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। 20 मई से ओबीसी, महिला, अल्पसंख्यक संख्या जानने का सर्वे किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से नियमावली व समय सीमा में काम पूरा करने का आदेश दिया है।
जिलाधिकारी प्रेम नरायन ने कहा कि रैपिड सर्वे का काम 30 मई तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। जिले के राजस्व अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, अन्य अधिकारियों को एक दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह 31 मई से 11 जून तक चलेगा। इसके बाद विकास खंड स्तर पर ब्लाक अधिकारियों, को लोनल अधिकारी प्रगणकों को 13 जून को प्रशिक्षण देंगे। 14 जून को कार्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। 22 जून को पंचायतवार सूची तैयार कर 24 को प्रकाशन होगा। एक जुलाई से चार जुलाई तक आपत्तियां ली जाएंगी। 10 जुलाई तक निस्तारण किया जाएगा। 16 जुलाई को सूची पंचायती राज निदेशक को भेज दी जाएगी। एडीएम प्रशासन समेत एसडीएम काम में लगाए गए हैं।