जिले में चली धूल भरी हवा ने किया परेशान
रायबरेली, जागरण संवाददाता : शुक्रवार को जिले में दिन भर कड़ी धूप निकली इसके साथ ही धूल भरी गर्म हवा च
रायबरेली, जागरण संवाददाता : शुक्रवार को जिले में दिन भर कड़ी धूप निकली इसके साथ ही धूल भरी गर्म हवा चली। एक पखवारा बीत जाने के बाद अप्रैल में पहली बार गर्मी का एहसास हुआ। बदले मौसम एक सप्ताह कायम रहा तो खेती में गीली पड़ी फसल कटाई व मड़ाई लायक हो जाएगी।
दिन साफ रहने व पछुवा हवा चलने से मौसम में बदलाव आया। नमी का वातावरण झेल रही फसल को सूखने का मौका मिलेगा। इसी तरह चार दिन धूप व पछुवा हवा चलती रही तो गेहूं चना मटर की कटाई मड़ाई करने में आसानी होगी। अभी फसल गीली होने के कारण थ्रेसर में फंस रही है। कंबाइन मशीन भी खेत में धंसने के साथ ही कटाई नहीं कर पा रही है। हाथ से काटने पर भी फसल जड़ सहित उखड़ रही है।
आधी फसल भी नहीं कट पाई बेमौसम बरसात से खराब हुई गेहूं की फसल आधी भी नहीं कट पाई है। छोटे किसानों ने तो अपनी फसल काट ली है। लेकिन बड़े काश्तकारों को गेहूं अभी खेत में खड़ा है। कटाई मड़ाई का काम अप्रैल के अंत तक जाकर कहीं समाप्त होगा। बीच में आंधी पानी हुआ तो और समय लग जाएगा।