जल के मोल को समझ कर ही मनाएं होली
रायबरेली, जागरण संवाददाता : होली के रंग में सराबोर होकर खुशियों को मनाएं लेकिन जल को बचाएं साथ ही पर
By Edited By: Published: Thu, 05 Mar 2015 06:16 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 06:16 PM (IST)
रायबरेली, जागरण संवाददाता : होली के रंग में सराबोर होकर खुशियों को मनाएं लेकिन जल को बचाएं साथ ही पर्यावरण संतुलन के लिए काम करें। होली की पूर्व संध्या पर जिले के मशहूर पर्यावरणविद् और पशु प्रेमी श्याम साधु ने यह संदेश जिले वासियों को दिया है। उन्होंने बच्चों को फूल से तैयार किए गए रंग को बांटा।
श्री साधु ने कहा कि होली की खुशियां मनाई जाती हैं लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग पानी के मोल को नही समझ पा रहे हैं। पानी होली त्योहार पर जमकर बर्बाद किया जा रहा है। पानी के बगैर भी उमंग के इस पर्व को मनाया जा सकता है। श्याम साधु ने इस मौके पर केमिकल युक्त रंगों से बचने की भी हिदायत दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें