अंग्रेजी पर दिया जाने लगा जोर
रायबरेली, जागरण संवाददाता : जिले के परिषदीय विद्यालयों में गिरती शैक्षिक गुणवत्ता को उठाने के लिए नि
रायबरेली, जागरण संवाददाता : जिले के परिषदीय विद्यालयों में गिरती शैक्षिक गुणवत्ता को उठाने के लिए निदेशालय स्तर से सैकड़ों प्रयास किया जा रहे है। इसी प्रयास में शामिल है नगर क्षेत्र के दो विद्यालयों में अंग्रेजी मीडियम बनाना। बीएसए द्वारा चुने गए दो स्कूलों पर निदेशालय की मुहर लगा दी गई। यह देखते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने छात्रों को अंग्रेजी में परफेक्ट बनाने के लिए कमर कस ली है।
मालूम हो बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी के निर्देश बेसिक शिक्षाधिकारी संदीप चौधरी ने प्राथमिक विद्यालय प्रकाश नगर और अमावां विकास क्षेत्र का गोकुलपुर का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। प्रस्ताव पर निदेशालय की ओर से मुहर लगा दी गई। यह जानकारी प्रकाश नगर की प्रधानाध्यापिका रेखा सिंह, सहायक अध्यापक नीता त्रिपाठी और विवेकानंद त्रिपाठी को पता चली तो उन्होंने छात्रों को अंग्रेजी में परफेक्ट बनाने की ठान ली। इतना ही नहीं विद्यालय में छात्रों को अंग्रेजी की एस्ट्रा क्लासेज भी लगाई जाने लगी है। प्रधानाध्यापिका रेखा सिंह ने बताया कि सरकार की यह मंशा तो अच्छी है, लेकिन शिक्षाधिकारियों और अन्य स्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों को भी ओर ध्यान चाहिए। ताकि जिले के दो नहीं बल्कि सारे स्कूल अंग्रेजी मीडिएट हो जाए।
बेसिक शिक्षाधिकारी संदीप चौधरी ने बताया कि छात्रों को अंग्रेजी में परफेक्ट बनाने के लिए इंगलिश की किताबें विद्यालयों में दी गई है। इसके साथ ही अंग्रेजी के लिए चुने गए विद्यालयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ताकि शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हो सके। वहीं अगर छात्रों की अंग्रेजी पर अभी से ध्यान दिया जा रहा है तो यह बहुत अच्छी बात है।