Move to Jagran APP

इतने सदस्य बनाएं कि सपा हो जाए साफ

रायबरेली, जागरण संवाददाता: भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश

By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 01:02 AM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 01:02 AM (IST)
इतने सदस्य बनाएं कि सपा हो जाए साफ

रायबरेली, जागरण संवाददाता: भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश अब विकास की राह पर है। विश्व में भारत की छवि बढ़ी है। सभी प्रदेशों में भाजपा की जीत हो रही है और 2017 के चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार आएगी। यह सब सपा के अपने कारणों से होगा। प्रदेश में जिस तरह से गुंडई और अपराध बढ़ रहा है उससे जनता ऊब चुकी है। उन्होंने सपा सरकार की विदाई के लिए जिले को तीन लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया।

loksabha election banner

रायबरेली के सुपर मार्केट के एक पार्क में आयोजित शिविर में उन्होंने कहा कि एक साल पहले जनता महंगाई से कराह थी और अब देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। छह माह में ही डीजल पेट्रोल व सब्जी सहित रोजमर्रा की चीजें सस्ती हुई हैं। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाया कि वे हर घर से भाजपा का सदस्य बनाए। हर विधानसभा क्षेत्र से 50 हजार सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि प्रदेश सरकार गुंडों की सरकार है। एक मंत्री सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक, मंत्री वसूली, भूमि कब्जे, महिलाओं, दलितों के उत्पीड़न में लगे हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने व सपा का सफाया करने के लिए काम करें। 2017 में प्रदेश को जंगलराज से मुक्ति मिल जाएगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय त्रिपाठी, पूर्वमंत्री गिरीश नरायन पांडेय, सुशील शर्मा, सुरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, दिलीप यादव, रामबक्स मौर्य आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.