किशोरी समेत तीन को सांप ने डसा
By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 05:00 PM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 05:00 PM (IST)
ऊंचाहार, संवाद सहयोगी : थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में एक किशोरी समेत तीन लोगों को सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में पीड़ितों को ं इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पक्सरावा गांव निवासी राम अभिलाष की पुत्री सविता शुक्रवार को खेत में गई थी। यहां पर उसे सांप ने डस लिया। इसी प्रकार रोहनियां गांव निवासी श्रीपाल की पत्नी रजवंता शुक्रवार को खेतों में धान की निराई का काम कर रही थी। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। तीसरी घटना पूरे लोहारन गांव में हुई। यहां पर कुम्भकरन की पुत्री बबली बाग में मवेशी चराने गई थी। उसे भी बाग में सांप ने डस लिया। तीनों को परिजनों ने इलाज के लिए कस्बे के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें