राहुल का एक दिवसीय दौरा कल
अमेठी,जागरण संवाददाता: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की बढ़ती दखल के बीच रमजान के आखिरी शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष व अमेठी सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ ही उनके साथ भोज में भी शरीक होंगे।
कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की माने तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह विशेष विमान से जिले के फुरसतगंज हवाई पट्टी पर उतरेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग से मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल के गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे। राहुल से जुड़े सूत्रों की माने तो राहुल यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ ही उनके साथ सामूहिक भोज में भी हिस्सा लेंगे। पवित्र रमजान माह का आखिरी जुमा होने के नाते राहुल गांधी अलविदा की नमाज में भी शामिल हो सकते हैं। राहुल गांधी शुक्रवार की शाम वापस दिल्ली लौट जायेंगे। उधर जिलाधिकारी जगतराज ने कहा कि उन्हें फिलहाल अभी राहुल के आगमन की कोई सूचना नहीं है।