अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
By Edited By: Published: Thu, 17 Apr 2014 07:53 PM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 07:53 PM (IST)
अमेठी, जागरण संवाददाता: जामो थानाक्षेत्र के गौरीगंज जामों मार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जामो थाने में चौकीदार था।
मिली जानकारी के अनुसार अल्लाभेजू उम्र 65 वर्ष निवासी भोए अपने घर से जामो थाने पर जा रहा था। रास्ते में रामशाहपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने सूचना पुलिस व परिजनों को दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें