धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज की हत्या में वांछित शूटर गिरफ्तार
नीरज सिंह की हत्या की हत्या के मामले में वांछित शूट सागर सिंह निवासी इमामपुर लम्भुआ सुल्तानपुर को कल देर रात पुलिस ने यहां के कोहरौड के पास गिरफ्तार कर लिया।
प्रतापगढ़ (जेएनएन)। झारखंड के धनबाद के डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को करीब तीन महीने बाद बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नीरज सिंह की हत्या के मामले में वांछित शूटर को आज गिरफ्तार किया है।
धनबाद के डिप्टी मेयर नीरज सिंह की 21 मार्च 2017 को शाम को गोली मारकर हत्या की गई थी। इस हत्या के मामले में वांछित शूट सागर सिंह निवासी इमामपुर लम्भुआ सुल्तानपुर को कल देर रात पुलिस ने यहां के कोहरौड के पास गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भाजपा विधायक संजीव सिंह समेत तीन आरोपी जेल में है।
आइएएस अनुराग मौत मामले में CBI की एलडीए वीसी से राज उगलवाने की तैयारी
प्रतापगढ़ के एसपी शगुन गौतम ने आज बताया कि कोहरौड़ पुलिस और स्वाट टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान सागर सिंह को गिरफ्तार किया। वह इससे पहले 2013 में प्रधानपति की हत्या में जेल जा चुका है। नीरज सिंह हत्याकांड के बाद से ऐसे सुराग मिले थे कि शूटर पूर्वांचल के हो सकते हैं।
धनबाद पुलिस सागर को मंगलवार को रिमांड पर लाएगी। सागर उर्फ शिबू के पास से हथियार भी मिला है। एसएसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि धनबाद पुलिस को यूपी पुलिस ने सागर के बारे में जानकारी दी है। नीरज मर्डर में अमन और सोनू के बाद यह तीसरी गिरफ्तारी है।सागर ने अपना तीन नाम बताया है। सागर उर्फ शिबू उर्फ विजय।