घायल इसरार चेन्नई रेफर
दीवानगंज, प्रतापगढ़ : कंधई थाना क्षेत्र के यहियापुर गांव में शुक्रवार सुबह खेल रोकने में गोली चलने
दीवानगंज, प्रतापगढ़ : कंधई थाना क्षेत्र के यहियापुर गांव में शुक्रवार सुबह खेल रोकने में गोली चलने से घायल इसरार को चेन्नई रेफर कर दिया गया। उसकी आंख के पास गोली लगी है। इससे इसरार का इलाज आंख के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। आंख की रोशनी पर संकट बताया गया है। वहीं, शनिवार को आकिब पुत्र अब्दुल लतीफ और जावेद पुत्र हजरत अली को इलाहाबाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घायल इसरार के चाचा का आरोप है कि उन्हें शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे फोन से सुलह करने की धमकी दी गई। इस मामले में कंधई पुलिस ने इसरार के भाई निशार की तहरीर पर पड़ोस के दिलशाद, दिलदार, शहनवाज, इबरार, मोहीद, कलीम, हयात उल्ला, आबाद अली के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छापेमारी तेज कर दी है। एसओ कंधई राजेश कुमार ने बताया कि दबिश दी जा रही है। सभी आरोपी घर से फरार हैं।