विवादित टीले पर रहा पुलिस का पहरा
डेरवा, प्रतापगढ़ : जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार स्थित भद्रेश्वर इंटर कालेज के पीछे विवादित ट
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jun 2017 12:52 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 12:52 AM (IST)
डेरवा, प्रतापगढ़ : जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार स्थित भद्रेश्वर इंटर कालेज के पीछे विवादित टीले पर ईद की नमाज होने की तैयारी की भनक पर पुलिस सतर्क रही। वहां सुबह से ही भारी पुलिस बल व पीएचसी के जवानों को तैनात कर दिया गया था। चौकी इंचार्ज डेरवा डीएन यादव पल-पल की खबर आलाधिकारियों को दे रहे थे। इस पर प्रशासन भी अपनी पैनी नजर बनाए रखे हुए था। टीले के पास मुस्लिम मस्जिद का गुंबद बताते हैं और ¨हदू उसे मंदिर बताते हैं। मामला दीवानी न्यायालय है। न्यायालय ने स्थगन आदेश दिया है। चौकी इंचार्ज डेरवा ने बताया कि ईद के त्यौहार को देखते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएचसी व पुलिस तैनात की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें