पुरवा हवाओं ने दी राहत, दिखे बादल
प्रतापगढ़ : मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। पिछले तीन दिनों से चल रही पुरवा हवाओं के चलते तापमान में जहा
प्रतापगढ़ : मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। पिछले तीन दिनों से चल रही पुरवा हवाओं के चलते तापमान में जहां गिरावट आई है वहीं दो दिनों से बादल भी आसमान में दिख रहे हैं। इसके बावजूद निकल रही धूप से गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है।
तीन दिन पूर्व पछुआ हवाओं के चलने से आसमान से आग बरस रही थी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री से अधिक तक पहुंच गया था। लू चलने से लोग डायरिया का शिकार हो रहे थे। दिन के साथ रात में भी भीषण गर्मी पड़ने लगी थी। इस बीच जिले के किसान अपने गेहूं की जल्द से जल्द मड़ाई कराकर घर के भीतर करने में जुट गए थे। अधिकांश किसानों ने अपना गेहूं घर के भीतर कर लिया है। इधर तीन दिनों से पुरवा हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान में भी गिरावट आई। जिन किसानों के गेहूं अभी खेत में ही हैं मौसम का रुख देखकर उनमें ¨चता है कि कहीं बरसात हो गई तो उनकी गाढ़ी कमाई नष्ट हो जाएगी। सनई अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मनोज त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 36.4 व न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
--------
85 फीसद किसानों के गेहूं घर के भीतर
प्रतापगढ़ : मौसम के रुख को देखते हुए जिले के किसानों ने अपने गेहूं की कटाई एवं मड़ाई के कार्य में तेजी दिखाई। वह जल्द से जल्द अपने गेहूं की तैयार फसल को घर के भीतर कर लेना चाहते थे। कभी धूप कभी बादल देख किसानों को गेहूं की तैयार फसल की ¨चता खाए जा रही थी। जिले के अधिकांश किसानों ने अपने गेहूं की कटाई एवं मड़ाई कर ली है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र ¨सह ने बताया कि जिले में गेहूं की कटाई 95 तथा मड़ाई लगभग 85 फीसद किसानों ने कर ली है।