सुनील बने आप्टोमेट्रिस्ट संघ के अध्यक्ष
प्रतापगढ़ : जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में शनिवार को आप्टोमेट्रिस्ट संघ की नई कार्यकारिणी का गठन कि
प्रतापगढ़ : जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में शनिवार को आप्टोमेट्रिस्ट संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार राय ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। बैठक के दौरान मंडल चुनाव पर्यवेक्षक मनोज कुमार, वरिष्ठ नेत्र शल्यक डा.रश्मि मल्होत्रा व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजेश मोहन मिश्र की देखरेख में चुनाव कराया गया। इसमें सर्वसम्मति से सुनील कुमार राय को पुन: अध्यक्ष, हरिमन प्रसाद यादव को सचिव तथा पुण्य श्लोक पांडेय को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार राय ने कहा कि नेत्र विभाग से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान कराया जाएगा। संयुक्त परिषद के संरक्षक मनोकानिका उपाध्याय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।