बाइकों की भिड़ंत में सिपाही का पैर टूटा
विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़ : घर से ड्यूटी पर पुलिस लाइन जाते समय बाइकों की भिड़ंत में सिपाही मिथलेश त्रिप
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 06:09 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 06:09 PM (IST)
विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़ : घर से ड्यूटी पर पुलिस लाइन जाते समय बाइकों की भिड़ंत में सिपाही मिथलेश त्रिपाठी (35) पुत्र अमरनाथ त्रिपाठी का पैर टूट गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिथिलेश पुलिस लाइन में तैनात है, वह शनिवार को इलाहाबाद स्थित अपने घर से बाइक से पुलिस लाइन जा रहा था। मांधाता के कौली तिराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें