Move to Jagran APP

तापमान बढ़ने पर ठंड से कुछ राहत

प्रतापगढ़ : मकर संक्रांति के बाद मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड से कुछ

By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 10:39 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 10:39 PM (IST)
तापमान बढ़ने पर ठंड से कुछ राहत
तापमान बढ़ने पर ठंड से कुछ राहत

प्रतापगढ़ : मकर संक्रांति के बाद मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड से कुछ राहत मिलने लगी है। तीन दिन पहले जिले का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया था। इसके कारण रात में कड़ाके की ठंड के साथ गलन का कहर था। लोग रजाई में भी सुकून नहीं पा रहे थे। अलाव के अलावा बाकी अन्य संसाधन से ठंड दूर नहीं हो पा रही थी। पशु पक्षी भी बेहाल थे। यही नहीं पांच दिन पहले तो पत्तियों पर बर्फ तक जम गई थी। स्कूल कालेज बंद हो गए थे। मकर संक्रांति के बाद सूर्य की दिशा बदलने से ठंड में भी कमी आने लगी। तापमान आगे बढ़ते हुए 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पर पहुंच गया। सोमवार को इसमें और इजाफा हुआ, जिसके चलते जानलेवा ठंड का तेवर कुछ नरम पड़ा। हालांकि सोमवार की देर शाम आसमान में अचानक बादल छा जाने से बरसात की आशंका पैदा हो गई। वैसे बरसात हुई नहीं लेकिन माना जा रहा है कि जल्दी ही फुहारें पड़ सकती हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.