लेखपाल के बेटे पर जानलेवा हमला
प्रतापगढ़ : लेखपाल के बेटे पर तीन लोगों ने जान लेवा हमला किया गया। उसे गंभीर हाल में इलाज के लिए
By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 12:02 AM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 12:02 AM (IST)
प्रतापगढ़ : लेखपाल के बेटे पर तीन लोगों ने जान लेवा हमला किया गया। उसे गंभीर हाल में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में नगर कोतवाली में दी गई है।
शहर के जोगापुर निवासी लेखपाल शिवसहाय तिवारी का बेटा सौरभ त्रिपाठी (28) शनिवार की शाम लगभग चार बजे अपनी मौसी को छोड़ कर वापस बाइक से लौट रहा था। वह काशीराम कालोनी जोगापुर के पास पहुंचा था कि कालोनी का एक युवक अपने दो साथियों के साथ उसे रोककर गाली गलौच करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमलाकर उसके सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में सौरभ ने कोतवाली में तहरीर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें