विषैले जंतु के डसने से युवक की मौत
सगरासुंदरपुर, प्रतापगढ़ : धान की रोपाई करते समय विषैले जंतु के दंश से युवक की मौत हो गई। लालगंज
सगरासुंदरपुर, प्रतापगढ़ : धान की रोपाई करते समय विषैले जंतु के दंश से युवक की मौत हो गई।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के तिना के गिरिधर सहाय गांव निवासी देव नारायण वर्मा का इक्कीस वर्षीय बेटा अनिल कुमार वर्मा शुक्रवार की दोपहर के बाद खेत में अन्य लोगों के साथ धान की रोपाई कर रहा था। इसी बीच करीब साढ़े तीन बजे किसी विषैले जंतु ने काट लिया। परिजन आनन फानन में झाड़-फूंक करने वालों की शरण में गए। वहां शाम करीब साढ़े पांच बजे युवक की मौत हो गई। युवक की शादी बीते मई माह में हुई थी। मां, पत्नी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत से गांव में मातम छा गया।
--इनसेट--
दो माह में उजड़ा सुहाग
लालगंज, प्रतापगढ़ : सात जन्मों का बंधन शादी के मात्र दो ही माह में टूट गया। कल तक नवविवाहिता अब विधवा हो गई। अनिल की पत्नी के हाथों की मेहंदी अभी छूटी भी न थी और घर में सभी परिजन खुशियों में डूबे थे। विषैले जंतु ने पल भर में ही सारी खुशियों को मातम में बदल दिया।