आग से चार गृहस्थी खाक, सात बकरियां जली
प्रतापगढ़ : उदयपुर के उछापुर गांव में कूड़े के ढ़ेर से उठी आग से चार घरों की गृहस्थी खाक हो गई। इस दौ
प्रतापगढ़ : उदयपुर के उछापुर गांव में कूड़े के ढ़ेर से उठी आग से चार घरों की गृहस्थी खाक हो गई। इस दौरान सात बकरियां व एक पेटी मछली जल गई। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई।
बैजनाथ सरोज के घर के पास कूड़े के ढेर में सुलग रही आग सोमवार को दोपहर विकराल रूप धारण कर ली। हवा के चलते आग बैजनाथ के घर तक पहुंची। उसका घर व चार बकरियां भी आग की भेंट चढ़ गई। फिर पड़ोसी रामदीन सरोज के घर आग ने कहर ढाया। इनके घर के साथ तीन बकरियां ¨जदा जल गई। मेवालाल के घर तक पहुंची आग की लपटों से उनका सारा सामान जल गया। मेवालाल मछली बेचने का व्यापार करता है। आग की लपटों में उनकी एक पेटी मछली जल गई। पड़ोसी श्रीनाथ के घर का सारा सामान राख में तब्दील हो गया। फायर बिग्रेड के साथ ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। एक अन्य घटना में उदयपुर थाना क्षेत्र के पटेलनगर निवासी श्याम लाल पटेल के घर आग लगने से उनकी घर की सारी गृहस्थी जल गई। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है रंजिश के चलते पड़ोसी बिहारी लाल ने आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अंतू के डंगरी निवासी हनुमान दत्त शर्मा के घर सोमवार दोपहर घर की महिलाएं खाना बना रही थी। इस बीच चूल्हे से उठी ¨चगारी रसोई में फैल गई। थोड़ी ही देर में आग का विकराल रूप धारण करने से पूरे घर को अपने कब्जे में ले लिया। आग की घटना से घर की पूरी गृहस्थी जलने के साथ खाद्यान्न, कपड़ा, व अनय सामान जल गए। आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके तक गई, लेकिन पानी के अभाव में वह वापस लौट आई।
अंतू के रामपुर प्रान निवासी सतपाल ¨सह व राजापाल ¨सह दोनो सगे भाई के बीच पुराने मकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष पुराना मकान गिरा कर उसी स्थान पर नया मकान बना रहा था। इसका दूसरे भाई ने विरोध किया। दोनो के बीच मारपीट हो गई। ईंट पत्थर चलने लगे। इस बीच किसी ने राजापाल के छप्पर में आग लगा दी। इसमें रखी साइकिल व अन्य सामान जल गए। सूचना पर गड़वारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनो पक्षों से दो लोगों पकड़ कर चौकी ले गयी है। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के शिवराजपुर में हुई। यहां ब्रज भूषण ¨सह व शिव प्रताप ¨सह के बीच जमीन की रंजिश चली आ रही है। उक्त जमीन पर कब्जे को लेकर दोनो पक्षों में सोमवार को विवाद हो गया। दोनो पक्षों में मारपीट के दौरान ब्रज भूषण ¨सह के छप्पर में किसी ने आग लगा दी। पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान कर दिया।