घर पर सो रहे युवक को लगी गोली
प्रतापगढ़ : कंधई थाना क्षेत्र के पूरेदेवजानी गांव में सोमवार की रात वृद्ध को गोली लग गई। स्थित गंभीर
प्रतापगढ़ : कंधई थाना क्षेत्र के पूरेदेवजानी गांव में सोमवार की रात वृद्ध को गोली लग गई। स्थित गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए इलाहाबाद लेकर चले गए। पीड़ित परिजन अपने पट्टीदारों पर गोली मारने का आरोप लगा रहे है। जबकि पुलिस पूरी घटना को ही संदिग्ध मान रही है।
गांव के निवासी रमजान 65 रात में सो रहे थे। अचानक उनकी पीठ पर गोली लग गई। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे घबरा गए और वे रमजान को लेकर इलाज के लिए इलाहाबाद चले गए। सूचना पर थानाध्यक्ष लल्लन यादव भी पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की और पीड़ित परिजनों का बयान लिया और उस स्थल को भी देखा जहां परिजन गोली लगने की बात कह रहे हैं, लेकिन वहां पर खून नहीं मिला तो पुलिस का माथा ठनक गया। जबकि पीड़ित परिवार के लोग पर पट्टीदारों पर गोली मारने का आरोप लगा रहे है। इस संबंध में थानाध्यक्ष लल्लन यादव ने बताया कि मामला पूरी तरह संदिग्ध है। घायल का इलाज इलाहाबाद में कराए जाने की बात परिजनों द्वारा बताई जा रही है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।