डोरे डाल कर की शादी, फिर ले भागी नकदी समेत जेवर
प्रतापगढ़ : बलिया की युवती ने लखनऊ के एक युवक पर डोरे डाल कर पहले उससे शादी की। छह महीने तक साथ रहने
प्रतापगढ़ : बलिया की युवती ने लखनऊ के एक युवक पर डोरे डाल कर पहले उससे शादी की। छह महीने तक साथ रहने के बाद जेवर, पैसा समेट कर भाग निकली। युवक जब उसके घर बलिया गया तो उसे बंधक बना कर 35 हजार रुपये और लिया गया। इसके बाद भी हत्या कराने की धमकी दी जा रही है।
लखनऊ के न्यू एक्सटेंशन कालोनी निवासी सतीश मिश्र प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसकी तैनाती साल भर पहले बलिया में थी। वहां रहने के दौरान सतीश का संपर्क कुसुम से हुआ। लेकिन उसे यह नहीं जानकारी थी कि कुसुम की शादी पहले हो चुकी है। मिलने जुलने के दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और फिर शादी करने का फैसला कर लिया। 20 नवंबर 14 को दोनों ने वाराणसी में एक मंदिर में शादी कर लिया। शादी के दौरान उसे यह जानकारी हुई कि कुसुम की पहले शादी हो चुकी है और उसे एक बेटी भी है।
इसके बाद तबादला होने पर सतीश कुसुम को लेकर प्रतापगढ़ चला आया। यहां विवेकनगर मुहल्ले में रहने लगा। 3 मई को वह दफ्तर गया था। शाम को लौटा तो देख कुसुम गायब थी। घर से 70 हजार रुपये, जेवर गायब था। सतीश कुसुम के बारे में जानकारी करने बलिया गया तो वहां उसके भाइयों ने सतीश को बंधक बना लिया। उससे 35 हजार रुपये बैंक खाते में जमा करवाया, तब छोड़ा। इसी दौरान उसे बताया गया कि कुसुम पहले पति की हत्या के मामले में नौ माह जेल काट चुकी है। वहां से आने के बाद भी सतीश को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सतीश ने गुरुवार को इसकी शिकायत एसपी से की।
देल्हूपुर की महिला से संबंध बनाने के बाद उसकी बेटी को उठा ले गया। बुधवार को मऊआइमा में युवती के साथ अधेड़ को पुलिस ने पकड़ लिया। उसे मांधाता पुलिस को सौंप दिया गया।
देल्हूपुर की महिला का उगईपुर (रानीगंज) निवासी कमलेश से संबंध बन गया। दोनों के रिश्ते की जानकारी होने पर दो साल पहले महिला के पति ने आग लगा कर जान दे दिया था। इसके बाद कमलेश का रास्ता और आसान हो गया। महिला के घर आने जाने के दौरान कमलेश की नजर उसकी बेटी पर गड़ गई। महीने भर पहले वह महिला की बेटी को लेकर भाग गया। बुधवार को मऊआइमा पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और उन्हें मांधाता पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में कमलेश के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म का मुकदमा लिखा गया है।
देवसरा थाना क्षेत्र के बिरौती गांव में दो दिन पहले तीन लोग मुंह दबा कर युवती को घर से उठा ले गए और उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी।
बिरौती के रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि उसकी बेटी 29 जून को रात 12 बजे बरामदे में लेटी थी। तभी मनोज व दो अन्य लोग पहुंचे और उसकी बेटी को मुंह दबा कर उठा ले गए। भाई ने विरोध किया तो उसे मारने के दौड़ा लिया। शोर मचाते हुए पिता पहुंचा तो देखा बेटी से अश्लील हरकत की जा रही थी। अन्य लोगों के दौड़ने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले की शिकायत गुरुवार को एसपी से की गई।