चिलबिला रजबहा में डूबने से दो बच्चों की गई जान
प्रतापगढ़ : चिलबिला रजबहा के पास दादा के साथ मवेशी चराने गए दो बच्चों की नहर में डूबने से जान चली गई
प्रतापगढ़ : चिलबिला रजबहा के पास दादा के साथ मवेशी चराने गए दो बच्चों की नहर में डूबने से जान चली गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गोंड़े निवासी छोटे लाल वर्मा वर्मा अपनी भैंस चराने चिलबिला रजबहा के पास गया था। उनके साथ उनका पौत्र आलोक 10 पुत्र राम बरन व पड़ोस के ही रामचंद्र कुंभकार का पुत्र विमल कुमार 8 अपनी गाय चरा रहा था। इसी बीच विमल व आलोक रजबहा में नहाने चले गए। नहाते समय दोनों गहरे गड्ढे में चले गए। यह देख छोटे लाल ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़कर वहां आए। दोनों को बाहर निकालने पर उनकी सांसे थम चुकी थी। पुलिस को बिना कोई जानकारी दिए बेल्हादेवी घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया।
--------------------
बहन के यहां रह रहे युवक की नदी में डूबने से मौत
बहनोई ने जताई हत्या की आशंका
संडवाचंडिका, प्रतापगढ़ : बहन के यहां रह रहे एक युवक की सई नदी के ¨सघनी घाट पर डूब जाने से मौत हो गई। सुबह नित्य क्रिया को गए ग्रामीणों ने नदी में शव देखा तो भीड़ जुट गई। पहाड़पुर निवासी रामचंद्र वर्मा 40 पुत्र डब्लू वर्मा अपने बहनोई के घर जलालाबाद सांगीपुर में रहता था। गुरुवार को वह घुइसरनाथ धाम जाने को घर से निकला था। शुक्रवार को सुबह उसका शव अंतू क्षेत्र के किठावर के पास सई नदी के ¨सघनी घाट पर उतराता मिला। बताया जाता है कि रामचंद्र टीबी की बीमारी से परेशान था। सूचना पर पहुंची अंतू पुलिस ने शव को नदी से बाहर कराकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना को लेकर रामचंद्र की मौत हत्या व आत्म हत्या के बीच उलझगई है। बहनोई ने हत्या की आशंका जताते हुए अंतू पुलिस को तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
-----------------
छत से गिरने से महिला की मौत
संडवाचंडिका, प्रतापगढ़ : थाना अंतू के राजापुर रैनियां गांव में छत पर सो रही महिला के जमीन पर गिर जाने से मौत हो गई। शव का पंचनामा करके दाह संस्कार कर दिया गया। राजापुर रैनियां निवासी श्रीराम पाल की पत्नी सीता देवी 55 गुरुवार की रात छत पर सो रही थी। भोर में वह अचानक छत से गिर पड़ी। इससे उसे गंभीर चोटें आई। परिजन उसे नगर स्थित एक नर्सिंग होम ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।