बैंक में भगदड़, दर्जनभर ग्राहक घायल
लालगंज, प्रतागपढ़: भूकंप के झटकों से लोग हैरान हो उठे। इसके चलते बैंक में मची अफरा तफरी के चलते बैे
लालगंज, प्रतागपढ़: भूकंप के झटकों से लोग हैरान हो उठे। इसके चलते बैंक में मची अफरा तफरी के चलते बैेंक में आए दर्जन भर लोग घायल हो गए।
भारतीय स्टेट बैंक सांगीपुर में भूकंप के झटकों के दौरान भीड़ अधिक थी। भीड़ में फंसने के डर से बैंक अधिकारी व कर्मचारी बैंक के बाहर हो गए और बाद में चिल्लाकर भूकंप की बात कहते हुए उपस्थित सभी लोगों को बैंक से तत्काल बाहर निकलने को कहा। इस पर बैंक में भगदड़ मच गई। मुख्य द्वार शीशे का होने के चलते टूटकर चूर-चूर हो गया। बाहर भागने के प्रयास में नन्दनी गौतम पुत्री हरीराम 16, रामसुख 23, बडे़लाल 15, राम प्रकाश 21 समेत लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।
गश खाकर गिरा वृद्ध, मौत : भूकंप आने पर लोग अपने घरों से निकल कर सड़क की ओर भाग निकले। बाजार होने के चलते बाजार में अफरा तफरी मच गई। राजमार्ग पर काफी देर जाम की स्थिति बन गई। रायपुर, नयापुरवा, वर्मानगर व रामपुर बावली समेत विभिन्न बाजारों में लोग सड़कों पर जमा दिखे। मोबाइल फोन के जरिए दिल्ली, मुंबई व अन्य महानगरों में भूकंप से बचने की हिदायत देते रहे। क्षेत्र के पुरबारा कटरा दुग्धा निवासी माताफेर बुधई 65 शौंच के लिए निकले थे। तभी अचानक भूकंप आने के दौरान वृद्ध की हृदयगति रूक गई। मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर तहसीलदार ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा। और माताफेर के परिजनों से जानकारी प्राप्त कर देर शाम तहसीलदार को रिपोर्ट सौंपी। इसमें मौत की वजह क्या मानी यह अभी पता नहीं चला।
अचानक छत गिरने से महिला घायल: अचानक पक्के मकान की छत गिरने महिला घायल हो गई। घायल महिला को लालगंज सीएचसी लाया गया। वहां देर शाम तक इलाज चलता रहा। लालगंज कोतवाली के मेंढावा निधई का पुरवा गांव निवासी मजीद अहमद के पक्के मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। घर में मौजूद मजीद अहमद की पत्नी सितारा बानों घायल हो गई। छत गिरने के चलते लोग तरह- तरह की चर्चाएं करते रहे।