तमंचे के बल पर किशोरी से दुराचार
रानीगंज कैथौला, प्रतापगढ़ : शौच को गई किशोरी से तमंचा सटाकर दुष्कर्म किया गया। बछवल गांव निवासी पीड़ि
रानीगंज कैथौला, प्रतापगढ़ : शौच को गई किशोरी से तमंचा सटाकर दुष्कर्म किया गया। बछवल गांव निवासी पीड़िता के पिता द्वारा लालगंज कोतवाली में तहरीर दी गई है।
पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पंद्रह वर्षीया बेटी बीते 14 अक्टूबर की शाम शौच को गई थी। इसी बीच मौका पाकर गांव के ही एक अधेड़ ने किशोरी को तमंचा सटाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर जब वहां उसकी मां पहुंची तो बेटी की हालत देख आवाक रह गई। इतने में आरोपी भाग निकला।
किशोरी का पिता रोजी रोटी के सिलसिले में भिवंडी शहर में रहता है। घटना की सूचना किशोरी की मां ने फोन के जरिए अपने पति को दी। घटना की जानकारी होने पर किशोरी का पिता शहर से घर आया और घटना की तहरीर बुधवार को लालगंज कोतवाली में दी। तहरीर के आधार पर लालगंज पुलिस ने आरोपी अधेड़ के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया।