पुष्कर में विसर्जित हुई कृपालु जी की अस्थियां
By Edited By: Published: Mon, 08 Sep 2014 01:04 AM (IST)Updated: Mon, 08 Sep 2014 01:04 AM (IST)
कुंडा, प्रतापगढ़ : जगद्गरु कृपालु जी महाराज के गोलोक गमन के उपरांत उनकी अस्थियों को प्रमुख तीर्थो में विसर्जित किया जा रहा है। पुष्प विसर्जन कार्यक्रम के तहत अब तक प्रयाग, काशी, वृंदावन, हरिद्वार, गंगा सागर, पुरी नवद्वीप, पुरी, रामेश्वरम्, नासिक , द्वारिका, अयोध्या में पुष्प विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। इसी क्रम में राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित विश्व विख्यात तीर्थ पुष्कर नदी में रविवार सात सितंबर को जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी एवं ट्रस्ट की अध्यक्षा विशाखा त्रिपाठी एवं पौत्र रामानंद त्रिपाठी द्वारा सैकड़ों शिष्यों की मौजूदगी में विसर्जन किया गया। पूजा के बाद जगद्गुरु कृपालु जी महाराज के पौत्र रामानंद त्रिपाठी द्वारा उनकी अस्थि कलश को विसर्जित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें