किराएदार की बेटी से किया दुष्कर्म
-कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी -24 घंटे बाद भी नहीं पकड़ा जा सका दुष्कम
-कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी
-24 घंटे बाद भी नहीं पकड़ा जा सका दुष्कर्म आरोपी
जागरण संवाददाता, पीलीभीत : अधेड़ उम्र मकान मालिक ने किराएदार की बेटी से दुष्कर्म कर दिया। किशोरी चीखी तो परिवार के लोग जग गए। परिजन असलियत जान पाते दुष्कर्म आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में दुष्कर्म आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दुष्कर्म आरोपी की तलाश में जुट गई है।
कोतवाली अंतर्गत बर्फ वाली गली में एक कश्यप परिवार किराए पर मकान लेकर रहता है। जानकारी मुताबिक किराएदार की किशोर उम्र बेटी रात में शौच को उठी थी। मकान मालिक नन्हें उस समय जगा था। उससे पीने को किशोरी से एक ग्लास पानी मांगा। आरोप है, किशोरी पानी लेकर पहुंची तो उसे दबोच लिया। किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। नन्हें की चंगुल से किशोरी छूटी तो चीखती हुई अपने कमरे की ओर भागी। परिवार के लोग जगे तो बेटी को बदहवास देख परेशान हो उठे। परिजनों के प्रयास के बाद किशोरी सामान्य हुई तो आपबीती की जानकारी दी। सब-इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मुताबिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रात में ही किशोरी का मेडिकल कराने एवं आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।