बस का टूटा एक्सल, अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी
पीलीभीत : बंडा रोड की खस्ताहाल सड़क पर सवारी बस का एक्सल टूट गया। सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर
पीलीभीत : बंडा रोड की खस्ताहाल सड़क पर सवारी बस का एक्सल टूट गया। सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर हाईवे निर्माण को खोदे गए गड्ढे में गिर गई। इससे एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
पूरनपुर से मैगलगंज तक नेशनल हाईवे 730ए का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य काफी भी धीमी गति से चल रहा है। पूरनपुर से बंडा तक मार्ग पर काफी गहरे-गहरे गड्ढे बने हुए हैं। रोजाना मार्ग पर काफी सवारियों की आवाजाही रहती है। ,खस्ताहाल मार्ग पर आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं हो जाती हैं। रविवार को पूरनपुर से बंडा रोड पर प्राइवेट सवारी बस बंडा से पूरनपुर अपरान्ह 2:30 बजे सवारियां लेकर पूरनपुर आ रही थी। ग्राम रम्पुराकपुर में पहुंचने पर गड्ढे में पड़कर अचानक एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने से सवारियों से भरी बस अनियंत्रित हो गई और हाईवे निर्माण के लिए रोड के दोनों ओर बनाए गए गड्ढे में घुस गई। इससे नगर के मोहल्ला वमनपुरी निवासी शहबाज (28) घायल हो गया। सीएचसी में भर्ती कराया गया।