Move to Jagran APP

दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत

सुबह चारपाई पर बैठकर पी रहे थे चाय, अचानक भरभराकर गिर गई दीवार फोटो-17 से 2

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Aug 2017 06:32 PM (IST)Updated: Wed, 16 Aug 2017 06:32 PM (IST)
दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत
दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत

सुबह चारपाई पर बैठकर पी रहे थे चाय, अचानक भरभराकर गिर गई दीवार

loksabha election banner

फोटो-17 से 20 तक

संवाद सूत्र माधोटांडा (पीलीभीत): घर के आंगन में चारपाई पर बैठकर चाय पी रहे दो मासूम सगे भाइयों की दीवार गिर जाने के कारण मलबे से दबने से मौत हो गई। साथ में बैठी दादी घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद नायब तहसीलदार सदानंद सरोज ने राजस्व टीम के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

थाना क्षेत्र के जमुनियां निवासी ओमकार छप्परपोश मकान में परिजनों के साथ रहते हैं। आज सुबह करीब आठ बजे अचानक पास के घर से लगी शौचालय की दीवार गिरी और अपने घर में चारपाई पर बैठे दो मासूम सगे भाइयों रजनीश कुमार (6) मनीष कुमार (4) व दादी बेलामती पर दीवार का सारा मलवा गिर गया। तीनों लोग उसके नीचे दब गए। शोर होने पर लोग दौड़ पड़े और मलवे से सभी को बाहर निकाला। तब तक दोनों मासूमों की मौत हो चुकी थी। जबकि दादी बेलामती गंभीर रूप से घायल हो गई। घर में दो बच्चों की मौत के बाद कोहराम मच गया। घायल महिला को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इंसेट-

दोनों बेटों की मृत्यु के बाद मां का हुआ बुरा हाल

दो पुत्र व दो पुत्रियों में दोनों पुत्रों की मृत्यु के बाद मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया। परिवार में मृतक मासूम रजनीश व मनीश के अलावा दो पुत्रियां संगीता व रजनी का भी दो छोटे भाइयों की मृत्यु के बाद रो रोकर बुरा हाल हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.